इम्युनिटी सिस्टम क्या होती है ?
इम्यूनिटी हमारे शरीर की टॉक्सिन्स से लड़ने की क्षमता होती है। ये टॉक्सिन्स बक्टीरिया, वायरस, फंगस, पैरासाइट या कोई दूसरे नुकसानदायक पदार्थ हो सकते हैं।
बार-बार किसी प्रकार के संक्रमण या फिर मौसमी एलर्जी से ग्रसित होने का मतलब है कि आपकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है।
हमारे आसपास कई तरह के नुकसान पैथोजन्स होते है हमें पता भी नहीं होता और हम खाने के साथ, पीने के साथ यहां तक की सांस लेने के साथ भी हानिकारक तत्वों को अवशोषित कर लेते हैं। ऐसा होने के बाद भी हर कोई बीमार नहीं पड़ता। जिनका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है वे इन बाहरी संक्रमणों से बेहतर तरीके से मुकाबला करते हैं। हमारी प्रतिरोधक क्षमता कैसी है इस बारे में हम ब्लड रिपोर्ट से पता कर सकते हैं लेकिन हमारा शरीर भी हमें कई तरह के सिग्नल्स देता है
कुछ लोग जरा सा मौसम बदलते ही बीमार हो जाते हैं। यह शरीर का तापमान कम होने से हो सकता है। मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए नॉर्मल ऑरल बॉडी टेंपरेचर 36.3 डिग्री से. से नीचे नहीं होना चाहिए। क्योंकि सर्दी के वायरस 33 डिग्री पर सर्वाइव करते हैं। रोजाना एक्सर्साइज करने से आप अपनी बॉडी का तापमान और इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं। साथ ही गर्माहट पैदा करने वाले मसाले जैसे लहसुन अदरक, दालचीनी लौंग वगैरह भी बेहद काम के हैं।

इम्युनिटी कम होने के लक्षण
- मौसम बदलने के साथ सर्दी-जुकाम हो जाना।
- हर समय सुस्ती-सी महसूस होना।
- बीमार होने पर जल्दी ठीक न हो पाना।
- थोड़ा काम करने पर भी थक जाना।

बढ़ा सकते हैं प्रतिरोधक क्षमता:
- वजन रखें नियंत्रित
- शारीरिक सक्रियता है जरूरी
- आठ घंटे की नींद है जरूरी
- धूम्रपान और शराब से परहेज करें
ये आहार बढ़ाएंगे इम्यूनिटी

- टोमॅटो –
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपने आहार में टमाटर को जरूर शामिल करें। इसमें मौजूद लाइकोपीन नामक एंटी ऑक्सिडेंट आपके दिमाग की सेहत के लिए जरूरी है। इसके अलावा टमाटर में विटामिन के, विटामिन सी और फाइबर की बहुतायत होती है, जो इम्यूनिटी सुधारने में मददगार साबित होते हैं। - संतरा, नीबू, आंवला, –
मौसमी जैसे खट्टे फलों में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, जो हर तरह के संक्रमण से लड़ने वाली श्वेत रक्त कणिकाओं का निर्माण करने में सहायक है। इन सारी चीजों को अपने आहार का नियमित हिस्सा बनाएं। - लहसुन –
भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सिडेंट बनाकर हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली को बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है। इसमें एलिसिन नामक ऐसा तत्व पाया जाता है, जो शरीर को किसी भी प्रकार के संक्रमण और बैक्टीरिया से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। प्रतिदिन भोजन में लहसुन की संतुलित मात्रा को शामिल करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ-साथ पेट के अल्सर और कैंसर से भी शरीर का बचाव होता है। रोजाना सुबह लहसुन की दो कलियों का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है और लंबे समय तक इम्यून सिस्टम भी मजबूत बना रहता है। - पालक–
में फॉलेट नामक ऐसा तत्व पाया जाता है, जो शरीर में नई कोशिकाएं बनाने के साथ उन कोशिकाओं की मजबूती और डीएनए की मरम्मत का काम भी करता है। इसमें मौजूद फाइबर आयरन एंटी ऑक्सिडेंट को बढ़ाकर शरीर को स्वस्थ रखता है। पालक में मौजूद विटामिन सी शरीर को हर तरह से स्वस्थ बनाये रखने में मददगार होता है। उबले पालक का नियमित तौर पर सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। - मशरूम –
शरीर की श्वेत रक्त कोशिकाओं को सक्रिय करने में सहायक सिद्घ होता है। इसमें सेलेनियम नामक मिनरल, एंटी ऑक्सिडेंट तत्व, विटामिन बी, नाइसिन आदि पाये जाते हैं। इनके अलावा मशरूम में एंटी वायरल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी ट्यूमर तत्व पाये जाते हैं। मशरूम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने वाले तत्व की प्रचुरता होती है। - रोजाना बादाम –
के आठ-दस दाने भिगोकर खान से न केवल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, बल्कि इसके सेवन से दिमाग को तनाव से लड़ने की शक्ति भी मिलती है। बादाम में मौजूद विटामिन ई शरीर में प्राकृतिक तौर पर पाए जाने वाले सेल्स को बढ़ाने में मददगार साबित होता है। - फल और सब्जिया –
अपने आहार में मौसमी फलों और सब्जियों को शामिल करें। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए खूब सारी सब्जियों और फलों का सेवन करने के साथ-साथ खूब सारा पानी पिएं। अंकुरित अनाज का भी सेवन करें। आपको मेरा ये पोस्ट पसंद आया हो तो शेयर जरूर करियेगा