Registration Process for covid vaccine for age above 18 from 1 st May :
हाल ही में केन्द्र सरकार ने इस बात की घोषणा की है कि अब भारत में 18 वर्ष से ऊपर वालो के भी कोरोना के टीका लगाये जायेंगे। 18 वर्ष से ऊपर वालों के लिए टीकाकरण की सुविधा जल्द ही शुरू की जाने की कवायद की जा रही है। इस लेख में आपको टीकाकरण में रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है। अतः आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आपको इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके।
वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स Documents Required for the registration :
जब भी आप कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्टर करे तो आपको उसके लिए मुख्य रूप से दो चीजों की आवश्यकता होती है।
आधार कार्ड – जब भी आप रजिस्टर करते है तो आपसे केवल आधार ही मांगा जाता है। इसके पीछे 2 कारण है, पहला की आधार की सहायता से आपका डेटा वेरीफाई करने में आसानी होती है। दूसरा – आधार कार्ड में आपकी पूरी जानकारी होती है, आपको कोई भी अतिरिक्त जानकारी बताने की आवश्यकता नहीं है।
२. मोबाईल नम्बर – कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों मे मोबाईल नम्बर की भी आवश्यकता होती है। मोबाईल नम्बर की सहायता से आपको आपके वैक्सीन के समय मैसेज भेजा जाता है या आपको कॉल करके सूचित किया जाता है।
कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया (Registration Process)
आप कोरोना टीके से संबंधित न्यूज के बारे में तो जान चुके है चलिए अब जानते है की आप किस तरह से कर सकते है वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन, कुछ आसान प्रोसेस के बारे में आपको आगे बताया गया है।
कीजिये रजिस्ट्रेशन cowin के जरिये: Registration through Cowin
कोरोना के लिए रजिस्ट्रेशन करने के आसान तरीकों में सबसे पहला तरीका है Cowin का आधिकारिक वेबसाइट, इस वेबसाइट के जरिये आप अपने से रजिस्ट्रेशन कर सकते है। Cowin Website से रजिस्ट्रेशन करने की आसान प्रक्रिया के बारे में आपको बताया जा रहा है।
Step 1 – इस वेबसाइट के जरिये रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले इस वेबसाइट पर जाना होगा।
Step 2 – इस पेज पर आने के बाद आपको एक ‘‘Register / Sign in yourself ’’ का ऑप्शन दिखाई देगा जहां से आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रोसेस के बारे में बताया जाएगा। आप इस लिंक पर सीधे ही इस यूआरएल के जरिये जा सकते है।
Step 3 – इस वेबसाइट पर आने के बाद आपसे आपके मोबाईल नम्बर मांगे जायेंगे जिस मोबाईल नम्बर से आप रजिस्टर करना चाहते है।
Step 4 – इसके बाद आप जो भी नम्बर से रजिस्टर करते है उस पर एक ओटीपी मैसेज आता है। उस ओटीपी से आपको अपना मोबाइल नम्बर वेरीफाई करना होता है।
Step 5 – नम्बर वेरीफाई करने के बाद आपके नाम से रजिस्टर हो जाएगा उसके बाद आपको अगले चरण में अपने आधार नम्बर के साथ आपकी जानकारी भी भरनी होता है जैसे आपका नाम, पिता का नाम इत्यादि भरने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
Step 6 – आपका रजिस्टेशन होने के बाद आप अपने परिवार के सदस्यों का नाम भी उसमें ऐड कर सकते है जिसके लिए आपको उन सभी सदस्यों के आधार कार्ड को अपने नाम के साथ जोड़ना होता।
Step 7 – इस पूरी प्रक्रिया के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और आपको टीकाकरण के दिन काॅल कर के बुला दिया जाएगा।
Arogya Setu App के जरिये रजिस्ट्रेशन: Registration through Arogya setu App
अगर आपके पास Cowin Website से रजिस्ट्रेशन करने के स्रोत नहीं है तो आप अपने मोबाइल में इंस्टॉल आरोग्य सेतु ऐप के जरिये भी रजिस्ट्रेशन कर सकते है। उसका प्रोसेस आपको आगे बताया गया है जो इस प्रकार है।
Step 1 – सबसे पहले तो इस बात को सुनिश्चित कर ले की आपके फोन में आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल है या नही, अगर नही है तो पहले उसे play store या apple store से इंस्टॉल कर ले।
Step 2 – अगल चरण में, जब आप इस ऐप के होम पेज पर आते है तो आपको ‘‘ Vaccination ’’ के नाम से हरा कलर एक बटन दिखाई देता है उस ऑप्शन पर आपको जाना होता है।
Step 3 – इस Vaccination के पेज पर आने के बाद आपको आपसे आपका मोबाइल नंबर पूछा जाएगा जिससे आप रजिस्टर करना चाहते है।
Step 4 – इसी नंबर को आपको ओटीपी की सहायता से वेरीफाई करना होता है। उसके बाद अगले चरण में आप अपने आधार नम्बर से रजिस्टर कर सकते है।
Step 5 – आपके रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा होने के बाद आप अपने परिवार के सदस्यों को भी इसमें जोड़ सकते है।
Step 6 – इस पूरी प्रक्रिया के बाद आपका रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा हो जाएगा।

Umang App के जरिये रजिस्ट्रेशन : Registration through Umang App
उमंग ऐप के जरिये भी आप आसानी से घर बैठे अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
Step 1 – सबसे पहले आपको इस ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल करना होगा, जैसे से ही आप इस ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल कर लेते है उसके बाद आप इसके जरिये आसानी से रजिस्टर कर सकते है।
Step 2 – इस ऐप को इंस्टॉल करने के बाद इसमें लॉगिन कर ले।
Step 3 – लॉगिन करने के बाद आप जैसे ही इस साइट के होमपेज पर आते है आपको कई सारे फीचर व सेवाओं से जुड़े ऑप्शन दिखाई देते है।
Step 4 – इस पेज पर आने के बाद आपको ‘‘ Health ’’ नाम का ऑप्शन दिखाई देता है, जैसे की आप उस ऑप्शन पर क्लिक करते है तो आपको ‘‘ Cowin ’’ का नाम ऑप्शन दिखाई देता है उस पर ऑप्शन पर आपको जाना होता है।
Step 5 – जैसे की आप इस पेज पर Tap करते है तो यहां पर आपको दो अन्य ऑप्शन दिखाई देते है उसमें से आपको ‘‘ Register for vaccination ’’ का चुनाव करना होता है। जैसे की आप इस पेज पर टैप करते है यह आपको की Cowin आधिकारिक वेबसाइट पर Redirect कर देता है जहा से आप आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन कर पाते है।
Step 6 – इस आसान सी प्रक्रिया के बाद आप अपना रजिस्ट्रेशन कर पाते है।
वैक्सीनेशन के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन
अगर आप ऑनलाइन रजिस्टर करना चाहते है तो उसके लिए आपको वैक्सीनेशन के लिए अपने नजदीकी टीकाकरण केन्द्र पर जाना होगा। वहा पर आपसे आपका आधार कार्ड मांगा जाएगा जिससे आपका रजिस्ट्रेशन किया जा सके।
वैक्सीनेशन के लिए कब जाएं : when to go for Vaccination
जैसे की आपका रजिस्ट्रेशन होता है उसके बाद आपको स्थानीय अस्पाल से आपको वैक्सीनेशन की तारीख के बारे में बताया जाता है। उसके बाद आप उस तारीख पर जाकर टीका लगवा सकते है

वैक्सीनेशन के बाद आप अपना प्रमाण पत्र भी आसानी से डाउनलोड कर सकते है उसके लिए आपको कुछ आसान से प्रोसेस को फॉलो करना होता है।
Step 1 – सबसे पहले आपको अपने फोन में उमंग ऐप को डाउनलोड करना होगा।
Step 2 – इस ऐप के होमपेज पर आने के आपको वहां पर एक ऑप्शन ‘‘Health ’’ के नाम से दिखार्द देगा।
Step 3 – जैसे की आप इस ऑप्शन पर आते है तो आपको वहां पर ‘‘ Download Certificate ’’ के नाम से एक ऑप्शन दिखाई देगा जिसकी मदद से आप आसानी से अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते है।
इस लेख में आपको कोविड वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन के पूरे प्रोसेस के बारे में बताया गया है। उम्मीद करते है आपको यह लेख पसंद आया होगा